
11 मार्च 2025 को जब बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस का हाइजैक किया, तब वर्षों तक पाकिस्तान से जुड़े मामलों पर काम कर चुके एक पूर्व भारतीय राजनयिक ने मुझसे एक सिहराने वाली बात कही थी: भारत में एक बड़ा आतंकी हमला बस होने ही वाला है.
वह सही साबित हुए. मुश्किल से 6 सप्ताह बाद पहलगाम में 26 पर्यटकों की केवल इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उनकी पहचान धर्म के आधार पर हिंदू के रूप में की गई थी.
