
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रथ यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से गुजरेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘संविधान बचाओ, PDA बचाओ’ के नारे के तहत जनसंपर्क करना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना है
